ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Jammu Kashmir Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को बड़ी राहत, सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि हमले में जान गंवाने वाले दोनों श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना और अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है और ऐसे हमलों की किसी भी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी भूपेंद्र भैना की मौत हुई है।

कोरबा में अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार जप्त

उन्होंने दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार दोनों मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करेगी, जो जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और सहायता की निगरानी करेगा।

कोरबा में हाथी का हमला, खेत में काम करने गए किसान की मौत

मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इससे पहले कुलगाम में आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इस हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026