ब्रेकिंग न्यूज – गेवरा खदान में बड़ा हादसा, कोयला लोड ट्रेलर चारपहिया वाहन के ऊपर पलटा
सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर
ब्रेकिंग न्यूज – गेवरा खदान में बड़ा हादसा, कोयला लोड ट्रेलर चारपहिया वाहन के ऊपर पलटा
कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा खदान में बड़ा हादसा हो गया। कोयला लोड ट्रेलर एक चार पहिया वाहन के ऊपर जा पलटा। हादसे में ट्रेलर चालक को मामूली चोट लगी है, वहीं चारपहिया वाहन में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत ये रही कि वाहन में कोई बैठा नहीं था, अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को दोपहर गेवरा खदान के 12 नंबर काँटा से एक कोयला लोड ट्रेलर वजन तौल कर ढलान में नीचे आ रही थी, इसी दौरान वह हेलफर साइड की ओर झुकते हुए पलट गई, जिसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की चारपहिया कैम्पर वाहन आ गई। ट्रेलर के ट्राला और उसमें भरी कोयला कैम्पर वाहन के ऊपर ही गिर गए। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे घटनाक्रम में गनीमत यह रहा कि चार पहिया वाहन में कोई बैठा नहीं था,अन्यथा जिस तरह से तस्वीर सामने आई है बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गेवरा प्रबंधन के कोयले से जुड़े विभाग को इस तरह के हादसों को रोकने ट्रेलरों के आवाजाही वाले रास्तों की उचित मरम्मत कराने प्रबंध की आवश्यकता है। जिससे भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर। लिंक में जाकर देखें घटनास्थल की वीडियो… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=nKVb2uS6Me0nNlvD






