Chhattisgarhछत्तीसगढ

Medical Job Alert: छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में 175 डॉक्टरों की भर्ती शुरू, मिलेगी 2.25 लाख रुपए सैलरी

Medical Job Alert: प्रदेश में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में 175 डॉक्टरों की संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग वॉक इन इंटरव्यू लेगा। डॉक्टरों को 1 से 2.25 लाख रुपए वेतन दिया जाएगा। ये वेतन असिस्टेंट, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसरों के लिए है। नए कॉलेज दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा व कुनकुरी जशपुर में खोले जाएंगे। कॉलेज खुल सकें इसलिए नेशनल मेडिकल कमीशन को पहले ही प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। खाली पदों के लिए 6 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। डॉक्टर 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh News : रायपुर में आईपीएल फैंस सावधान! नकली टिकट वेबसाइट्स से हो रही ऑनलाइन ठगी

इसके बाद नेहरू मेडिकल कॉलेज में 15 व 16 मई को इंटरव्यू होगा। सभी कॉलेजों के लिए रायपुर में इंटरव्यू रखना डॉक्टरों को परेशान कर सकता है। दरअसल नए प्रस्तावित कॉलेज रायपुर से काफी दूर हैं। जिला मुख्यालयों में इंटरव्यू किया जाता तो ज्यादा डॉॅक्टरों के आने की संभावना रहती। जानकारों के अनुसार वर्तमान वेतन के अनुसार ज्यादा डॉक्टर ज्वाइन कर पाएंगे, इसमें संदेह है। फिर भी चिकित्सा विभाग कॉलेजों को मान्यता दिलाने के लिए फैकल्टी की भर्ती का प्रयास कर रहा है। देखने वाली बात होगी कि कितने डॉक्टर ज्वाइन करते हैं। नए कॉलेजों के लिए मेडिको सोशल वर्कर के 10-10 पद हैं। इसके अलावा स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड 3 के पद शामिल किया गया है। इनकी भी संविदा भर्ती की जाएगी।

एमबीबीएस की 50-50 सीटें होंगी, स्थानीय छात्रों को लाभ

प्रस्तावित नए कॉलेजों में एमबीबीएस की 50-50 सीटें होंगी। इन कॉलेजों को अगर मान्यता मिल जाती है तो एमबीबीएस की 250 सीटें बढ़ जाएंगी। एक नया निजी कॉलेज में मान्यता के लिए कतार में है। इस कॉलेज ने 150 सीटों के लिए आवेदन किया है। जो भी इस साल एमबीबीएस की सीटें बढ़ने की पूरी संभावना है। पिछले साल एमबीबीएस की 2330 सीटों में एडमिशन हुआ था। सभी सीटें निर्धारित तिथि में भर गई थी। हालांकि बाद में मान्यता के कारण निजी कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सीटों को मैनेजमेंट कोटे में कन्वर्ट करना पड़ा था।

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन से पहले बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नई रोस्टर व्यवस्था लागू

इतने पदों पर भर्ती

पद संख्या
प्रोफेसर 35

एसोसिएट प्रोफेसर 40
असिस्टेंट प्रोफेसर 50

सीनियर रेसीडेंट 25
जूनियर रेसीडेंट 25

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026