ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*सक्ती जिले में भाजपा का नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” के लिए हुआ भूमिपूजन*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती सक्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती का नया जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” के लिए भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 2 जुलाई को जेठा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की। विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले ,पूर्वमंत्री मेघाराम साहू, रामावतार अग्रवाल ,‌ प्रीतम सिंह गबेल , निर्मल सिन्हा , निवर्तमान जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,‌श्रीमति संयोगिता सिंह जूदेव , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा केंद्र होता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भूमिपूजन को भाजपा जिला सक्ती के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसे संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया।
समारोह के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गवेल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

भूमिपूजन के भव्य कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी सर्व श्री पीताम्बर पटेल, भुवनभाष्कर यादव, गोपी सिंह ठाकुर, कैलाश साहू रंजीत अजगल्ले, नेतराम चंद्रा, अन्नपूर्णा राठौर, दीपक अग्रवाल, श्रीमति मोहन कुमारी साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल , सभापति आयुष शर्मा,उमा राठौर, आशा साव प्रमोद गबेल, सोनसाय देवांगन, हेतराम देवांगन, संपूर्णानंद मिश्रा, भूपेंद्र शंकर पटेल, प्रेम पटेल, कवि वर्मा, दीपक साहू, ओमप्रकाश देवांगन, लोकेश साहू,आलोक पटेल,एवं जिला के समस्त पदाधिकारी ,जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडलो के अध्यक्ष गण उपाध्यक्ष,एवं महामंत्री गण , जिलापंचायत, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, नगरपालिका,नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026