ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – जन्मदिन मनाने के दौरान विवाद, दोस्त को बोलेरो कैंपर से कुचला, मौत
सतपाल सिंह


ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – जन्मदिन मनाने के दौरान विवाद, दोस्त को बोलेरो कैंपर से कुचला, मौत
कोरबा – पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनांक 03.07.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट गए थे। वहां किसी बात को लेकर तुषार ढांडा एवं उज्जवल दीवान के बीच विवाद हो गया।
चेक-आउट के बाद सभी साथी रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों साथी ( तुषार ढांडा & उज्जवल) बीच पुनः विवाद होने लगी। इसी दौरान तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और उसने वाहन को उज्जवल दीवान के ऊपर चढ़ा दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
अन्य साथियों द्वारा घायल उज्जवल दीवान को तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रकरण में थाना उरगा में हत्या की धारा के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक करवाई की जा रही है






