ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*सक्ती नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम…*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जिले में एक के बाद एक लगातार की बड़ी आपराधिक मामलों का सफल खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली सक्ती पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में नगर के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जिलेवासियों की ओर से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित पूरी पुलिस टीम का शाल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया है। सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सक्ती पुलिस ने बहुत कम समय में कई चुनौतीपूर्ण मामलों का पर्दाफाश कर जिले में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और भी मजबूत किया है। फिर बात चाहे दो वर्ष पुराने चर्चित दोहरे हत्याकांड की खुलासे का हो, सेंदरी में वृद्ध दंपति हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की हो या फिर बिलासपुर संभाग की सबसे बड़ी 205 किलो अवैध गांजा जब्ती का मामला हो या फिर अभी कुछ ही दिन पहले ही दिन-दहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सभी आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की बात हो या फिर बीते दिनों 25 वाहनों में तोड़फोड़ कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का मामला हो सक्ती पुलिस ने सभी मामलों का जल्द पर्दाफाश कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस सक्रिय कार्यशैली से अपराधियों में भय का माहौल बना है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिलेवासी पुलिस के इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूरी टीम का सम्मान करते हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग की अपेक्षा रखते हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि दो वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड का कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन हाल ही में सामने आए समान घटनाक्रम के बाद जांच को नए सिरे से गति दी गई। वैज्ञानिक जांच और पुलिस टीम की लगातार मेहनत से दोनों मामलों के आरोपी एक ही निकले और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रोग्राम थाना प्रभारी अनवर अली के नेतृत्व में टीम ने 26 घंटे तक लगातार नाकाबंदी कर 205 किलो अवैध गांजा बरामद किया। इसी प्रकार थाना प्रभारी लखन पटेल के नेतृत्व में युवती हत्याकांड का भी शीघ्र खुलासा किया गया।

उन्होंने बताया कि इन उल्लेखनीय उपलब्धियों पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा पूरी पुलिस टीम को प्रशस्ति-पत्र एवं एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध कार्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा, डॉ. राजेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, गल्ला किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, जिले के सभी थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, आरक्षक तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजू, कालू रघुनाथ, विक्की दुल्हन, प्रकाश, राहुल अग्रवाल , संजय बिहारी, कालू तथा कृष्णा सहित आयोजकों का विशेष योगदान रहा।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026