ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी! छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था. उसने कई बार इसका व‍िरोध भी क‍िया, लेक‍िन प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. परेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची और उसकी प‍िटाई कर दी. प्रोफेसर की प‍िटाई का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया भी वायरल है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी सुनवाई

मामला लैलूंगा के कुंजारा स्‍थि‍त शासकीय महाविद्यालय का है. आरोप है क‍ि यहां पढ़ाने वाले प्रोफेसर रेमन भार्गव एक छात्रा को करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहे थे. प्रोफेसर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के ज‍रि‍ए छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज करते थे और जबरदस्‍ती बात करने की कोशि‍श करते हैं. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर रेमन भार्गव कॉलेज की अन्‍य छात्राओं को भी अश्लील मैसेज करता था.  छात्रा ने प्रोफेसर की इस हरकत का कई बार व‍िरोध क‍िया, लेक‍िन उसने अश्लील मैसेज करने बंद नहीं क‍िए. पर‍ेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ पहुंची और प्रोफेसर की जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा ने प्रोफेसर को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. इस दौरान वीड‍ियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीड‍िया पर वायरल है.

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

पीड़ित छात्रा ने मामले में लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही, अन्य पीड़ित छात्राओं से भी सामने आकर शिकायत करने की अपील की है. शि‍कायत के आधार पर पुल‍िस जांच में जुट गई.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026