Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

मथुरा के बाबा की शर्मनाक हरकत, छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

यूपी : मथुरा में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत गीता ज्ञान के नाम पर युवतियों को नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण के आरोप में एक आईआईटीयन साधु वेश धारी बाबा को गिरफ्तार किया गया है। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में गत दिनों उसने छत्तीसगढ़ की युवती से रेप का प्रयास किया। इसका मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसके यहां से दो युवतियों को मुक्त करा उनके घरवालों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से फोरदा (उड़ीसा) निवासी अभिषेक मिश्रा द्वारा गीता ज्ञान के नाम पर नशीली दवा खिलाकर युवतियों के साथ यौन शोषण किया जाता था। उसने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया था। उसके अभिभावक अब भुवनेश्वर में रहते हैं। अभिषेक कुछ वर्षों पूर्व राधाकुंड में आकर रहने लगा। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचन कर युवतियों को फंसाता था और उनका ब्रेनवाश कर देता था। इस बीच में उन्हें नशीले पदार्थ का सेवन करा यौन शोषण भी करता था।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Chhattisgarh News : कार के दरवाजे में बनाया सीक्रेट चेंबर, गांजा तस्करी का हाईटेक प्लान फेल; दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इसके यहां कई युवतियां थीं। पुलिस को ऐसी जानकारी मिल रही थी लेकिन कोई युवती इसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं थी। पिछले दिनों अधिकांश युवतियां इसके यहां से अपने घरों को लौट गई थीं लेकिन कुछ युवतियां इसके पास से नहीं जा रही थीं। छत्तीसगढ़ निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने पिछले सप्ताह इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि वह अपनी बहन से मिलने राधाकुण्ड आई थी। वहां बहन के जाने के बाद आरोपी ने दूध में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छत्तीसगढ़ की युवती मथुरा में इंटर्नशिप कर रही अपनी बड़ी बहन से मिलने 15 मई को आई थी। पीड़िता के अनुसार 17 मई को दोनों बहनों का जन्मदिन था, जिसे वह एक साथ मनाना चाहती थीं। पीड़िता की बहन राधाकुंड में किराए के मकान में रह रही थी। युवती ने बताया जब वह पहुंची तो उसकी बहन ने कहा कि वह अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के साथ कीर्तन मंडली में भजन करने जा रही है।

इसके बाद पीड़िता कमरे में रुक गई। पीड़िता ने तहरीर दी कि वह कमरे में आराम कर रही थी। उसी रात अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास कमरे पर आया और उसे दूध देते हुए बोला कि यह भगवान का प्रसाद है पी लीजिए। इस पर पीड़िता ने कहा कि उसे दूध से एलर्जी है, वह नहीं पीती, लेकिन अभिषेक जबरदस्ती करते हुए बोला, प्रसाद के लिए मना नहीं करते। इसके बाद थोड़ा सा दूध उसने पी लिया। घंटे भर बाद उसे चक्कर आने लगे और बेहोशी छा गई। जब वह सुबह उठी तो तबीयत सही नहीं लगी और पेट में दर्द भी था। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद 16 मई की सुबह अभिषेक मिश्रा फिर आया और हालचाल पूछा। तबीयत खराब होने की बात सुन बोला कि अभी सही हो जाएगी। इसके बाद वह अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करते हुए वो चीखने लगी तो अभिषेक मिश्रा वहां से उसकी बहन, पिता और माता को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। इसके बाद बहन को बताया तो उसने भी कहा कि वह झूठ बोल रही है।

जनदर्शन में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, परिवार संग पहुंचे युवक ने BJP पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता तत्काल रिजर्वेशन कराकर वापस अपने छत्तीसगढ़ स्थित घर पहुंच गई। वहां उसने मां को सारी बात बताई। जिसके बाद मां बेटी शर्म की वजह से चुप हो गई। लेकिन इसके बाद भी आरोपी अभिषेक अलग अलग नंबरों से फोन करने लगा, धमकाने लगा और बोला उसके पास नहाते हुए की वीडियो है, जिसे वह वायरल कर देगा। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया छत्तीसगढ़ की लड़की द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए। वह अपने बयान पर कायम रही। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक पर शिकंजा कसना शुरू किया। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी अभिषेक मिश्रा को राधाकुंड स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। वहां दो युवतियां भी मिलीं। इनमें एक बिलासपुर की और दूसरी छतरपुर मध्य प्रदेश की है। युवतियों के परिजन यहां आ गए थे। पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके परिजन उन्हें नशा मुक्ति केंद्र ले गए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026