Chhattisgarhछत्तीसगढ

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने डोड़की धान उपार्जन केन्द्र पहुंचकर किसानों को सम्मानित कर धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन और जिला सहकारी उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने आज डोडकी धान उपार्जन केन्द्र पहुँचकर धान खरीदी के कार्यों का निरीक्षण किया तथा धान उपार्जन केन्द्र डोडकी में धान विक्रय करने पहुंचे किसान किसान राम कुमार और किसान संतोष कुमार को सम्मानित कर जिले में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर आज विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र डोडकी में डोडकी निवासी किसान राम कुमार पिता एसे राम ने आज 10.80 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे। इसी प्रकार डोडकी निवासी किसान संतोष कुमार पिता गोसाईं राम ने आज 6 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए पहुंचे। जिस पर कलेक्टर श्रीमती जैन और जिला सहकारी उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू की उपस्थिति में किसानो से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी की गई। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने कहा कि आज से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। उन्होंने सभी पात्र किसानों से उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की निर्धारित सीमा से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों को भी 21 क्विंटल के मान से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इशका ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती जैन ने धान खरीदी केन्द्र में लाये गए धान में नमी की मात्रा का अपनी उपस्थिति में जाँच कराया तथा धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी कार्य 15 नवम्बर से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों से लेकर जिला कार्यालयों तक धान खरीदी से जुड़ी तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर भारी उत्साह का माहौल है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026