internationalWorld

Lalit Modi British Citizenship: भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, खुद किया ऐलान, बोले- ‘यह मेरे लिए सौभाग्य की बात’

Lalit Modi British Citizenship: पूर्व IPL चेयरमैन और भारत से फरार ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने का ऐलान किया है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ब्रिटिश नागरिक बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

U19 Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर बरसे पूर्व खिलाड़ी, बोले- ‘हम बिल्कुल जीरो हैं, हमारा सिस्टम कुछ नहीं’

ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया नागरिकता का ऐलान

ललित मोदी ने 14 नवंबर 2026 को ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यह उनके जीवन का गर्व का पल और एक नए अध्याय की शुरुआत है।

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया था। ललित मोदी के मुताबिक, यह समारोह उनके लिए हमेशा खास रहेगा।

ब्रिटेन को बताया अपना घर

ललित मोदी ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम कई वर्षों से उनका घर रहा है। वह इस देश के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों का सम्मान करते हैं। उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता को एक सौभाग्य के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी बताया।

उन्होंने कहा कि वह गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की भावना के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं। उनका जीवन अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से जुड़ा रहा है। अब वह उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखना चाहते हैं, जिसे वह अपना घर मानते हैं।

ललित मोदी ने इस सफर में साथ देने वाले अपने परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों का आभार जताया। साथ ही, उन्हें अपनी यह उपलब्धि साझा करने का अवसर देने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी धन्यवाद किया। उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर इस पल को साझा करने को और भी खास बताया।

कोरबावासियों को धूल और प्रदूषण से मिलेगी बड़ी राहत: मानिकपुर रेलवे साइडिंग से 26 नवंबर से बंद होगी बाहरी कोयला लोडिंग

साल 2010 में भारत छोड़कर चले गए थे ललित मोदी

गौरतलब है कि ललित मोदी साल 2010 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे। IPL से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों और जांच के बीच उन्होंने देश छोड़ा था। इसके बाद से वह लंदन में रह रहे हैं। IPL के शुरुआती दौर में ललित मोदी ने अहम भूमिका निभाई थी और वह लीग के पहले चेयरमैन एवं कमिश्नर रहे थे।

ब्रिटिश नागरिकता मिलने की घोषणा के बाद ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026