ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

मौसम बदला, कोरबा की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, घंटों अंधेरे में डूबा शहर

कोरबा : सोमवार देर शाम मौसम का मिजाज बदलते ही कोरबा शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात 7 बजे से शुरू हुआ पावर कट रात 11-12 बजे तक जारी रहा। शहर के एसईसीएल, मुड़ापार, रामनगर, बुधवारी, काशी मगर, निहारिका समेत कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोग परेशान हो उठे। सबसे ज्यादा आक्रोश एसईसीएल 15 ब्लॉक कॉलोनी और आसपास की बस्तियों में दिखा। रात करीब 10-11 बजे बिजली बंद होने से महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में तुलसी नगर स्थित सब स्टेशन पहुंच गए।

*कबीर प्राकट्य दिवस पर पनिका मानिकपुरी समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा*

गुस्साए लोगों ने अधिकारियों से बिजली कटौती का कारण पूछा, लेकिन संबंधित कर्मचारी उनकी बात सुने बिना वहां से निकल गए। इससे लोग और भड़क गए। प्रभावित लोगों का कहना है कि 15 ब्लॉक में पिछले कुछ दिनों से शॉर्ट सर्किट की समस्या बनी हुई है। कुछ दिन पहले बिजली खंभे पर आग भी लग गई थी। उस समय भी घंटों बिजली बंद रही थी। सोमवार रात फिर शॉर्ट सर्किट के कारण सप्लाई ठप हो गई। बार-बार हो रही कटौती से लोग परेशान होकर विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।

Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

जब सब स्टेशन पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो गुस्साए लोग सीधे महापौर के गृह निवास पहुंच गए। महापौर ने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर बिजली बहाल करने के निर्देश दिए। उनके हस्तक्षेप के बाद देर रात जाकर शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई। विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार सप्लाई में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, जिसके कारण एसईसीएल सुभाष ब्लॉक, एसबीएस कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में देर तक अंधेरा रहा। विभाग का कहना है कि मौसम बदलने और लोड बढ़ने से फाल्ट हो रहे हैं, जिसे सुधारने का काम किया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026