ब्रेकिंग कोरबा – आने जाने अलग अलग रोड होने के बावजूद एक ही रोड में दौड़ रहे थे बाइक,आमने सामने सीधी टक्कर,दो की मौत
सतपाल सिंह
ब्रेकिंग कोरबा – आने जाने अलग अलग रोड होने के बावजूद एक ही रोड में दौड़ रहे थे बाइक,आमने सामने सीधी टक्कर,दो की मौत
कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग में बरपाली के समीप दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सीएसएफ के जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की वजह नियमों की अनदेखी को माना जा रहा है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना बीते मंगलवार की शाम करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक कोरबा की ओर आ रहे थे। वे बरपाली के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सरगबुंदिया की ओर से जा रहे एक अन्य बाइक से जा भिड़ी। दोनों बाइक के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घटित् होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने दूसरी बाइक में सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके जेब से सरगबुंदिया स्थित अस्पताल की पर्ची मिली, जिसमें पुष्पेंद्र सिंह 42 वर्ष व पता के स्थान पर मड़वारानी बटालियन कैप लिखा हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि मृतक सशस्त्र बल का जवान है। इधर हादसे में गंभीर एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दीपक रोहिदास के रूप में हुई, जबकि उसके साथी की पहचान भूषण रोहिदास के रूप में की गई। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कोरबा चम्पा मार्ग में नियमों की भारी अनदेखी की जाती है यहां कई बार दुपहिया चारपहिया वाहन एक ही मार्ग में आवाजाही करते हैं, इसके अलावा बाइक चालकों। द्वारा हेलमेट लगाने की भी जहमत नहीं उठाई जाती जिससे इस तरह से हादसे होते हैं और लोगों की जान चली जाती है। आखिर अपनी जान की सुरक्षा के लिए ही ऐसी अनदेखी कब तक…?






