NATIONALअपराधभारत

ट्विशा, दीपिका और एश्वर्या… पढ़ी-लिखी और संपन्न होने के बावजूद नहीं रुकी दहेज की आग, तीन जिंदगियां खत्म

आजादी के 79 साल बाद भी भारत में दहेज उत्पीड़न के मामले कम नहीं हो रहे. हाल ही में देश के तीन अलग-अलग शहरों में दहेज उत्पीड़न के मामलों में तीन महिलाओं की मौत ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है. अब इस तरह के मामले गांवों तक सीमित नहीं रहे. बल्कि बड़े-बड़े शहर भी दहेज की कड़वी सच्चाई उजागर कर रहे हैं. नोएडा, भोपाल और कर्नाटक में हुई तीन पढ़ी लिखी और योग्य महिलाओं संदिग्ध मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. यह सिर्फ तीन घटनाएं नहीं हैं, बल्कि उस गहरे सामाजिक जहर की कहानी है जो अब अमीर और पढ़े-लिखे परिवारों तक भी पहुंच चुका है.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Chemists Strike India: आज देशभर में 15 लाख मेडिकल स्टोर्स बंद, जानें AIOCD सरकार से कर रही क्या मांग 

ग्रेटर नोएडा: चौथी मंजिल से मौत या सोची-समझी हत्या?

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 27 साल की दीपिका नागर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दीपिका की शादी दिसंबर 2024 में ऋतिक से हुई थी. रविवार रात वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. ससुराल वालों ने इसे सुसाइड बताया, लेकिन दीपिका के पिता का आरोप है कि दहेज में कार और कैश न मिलने पर उसे पीटकर नीचे फेंक दिया गया. दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

भोपाल: एक्ट्रेस की संदिग्ध मौत और रिटायर्ड जज सास पर आरोप

ऐसा ही एक मामला भोपाल से सामने आया है, जहां 33 साल की ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिलीं. ट्विशा तमिल फिल्मों में काम कर चुकी थीं. वो एक डेटिंग ऐप के जरिए वकील समर्थ सिंह से मिलीं. दोनों ने शादी की. ट्विशा के पिता का दावा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होना शुरू हो गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के सिर, कान और हाथों पर चोट की पुष्टि हुई है, जो किसी ठोस चीज से लगी थीं. ट्विशा की सास, जो एक रिटायर्ड जज हैं, ने ट्विशा पर नशे की लत के आरोप लगाए हैं, जबकि ट्विशा के व्हाट्सएप मैसेज उसके ‘फंसे हुए’ होने की गवाही दे रहे हैं. परिवार ने दिल्ली AIIMS में दोबारा ऑटोप्सी की मांग की है.

CG Weather Today: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात की आशंका

कर्नाटक: लव मैरिज का दर्दनाक अंत, सुसाइड नोट में खुला राज

कर्नाटक के बेल्लारी में 24 साल की ऐश्वर्या ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. ऐश्वर्या ने एक एनीमल डॉक्टर प्रदीप कुमार से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद कहानी बदल गई. आरोप है कि पति और सास उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. ऐश्वर्या ने अपने सुसाइड नोट में उस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का ज़िक्र किया है, जिससे तंग आकर उसे यह कदम उठाना पड़ा.इस मामले में पुलिस ने पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026