सोनपुरी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
ओंकार यादव

सोनपुरी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

कोरबा। जिले के ग्राम सोनपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला परिसर, सोनपुरी में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
आयोजक युवा समिति सोनपुरी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
महोत्सव के दौरान बच्चों एवं युवाओं के लिए विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, साइकिल रेस, मेंढक दौड़, फुगड़ी, एक पैर से दौड़, बोरा दौड़, रस्सी खींचो प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण चित्र प्रतियोगिता, मटकी फोड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता प्रमुख हैं।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाओं सहित अन्य प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। प्रवेश शुल्क एवं पुरस्कार संबंधी जानकारी कार्यक्रम स्थल पर दी जाएगी।
स्थान: शासकीय प्राथमिक शाला परिसर, सोनपुरी
दिनांक: 4 सितंबर 2026, शुक्रवार
समय: दोपहर 1 बजे से
आयोजक: युवा समिति सोनपुरी
सभी ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। 🙏






