Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Today: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात की आशंका

CG Weather Today: हवा में नमी की मौजूदगी लोगों को हलाकान कर रही है. गर्मी और उमस का दौर जारी है. पिछले चौबीस घंटे में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई. अब रोजाना एक डिग्री के औसत से तापमान बढ़ने और तीन से चार दिनों में मध्य और उत्तर भाग में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं. मई माह के अंतिम दिनों में केरल तक मानसून आने की वजह से यहां प्री-मानसून की बौछार पड़ सकती है. मई में मौसम का मिला-जुला असर रहा है. मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

ग्राम सरवानी में श्री भारती आरोग्य मेडिकेयर हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक विस्तारित है. दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लक्ष्यदीप तक 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. इन प्रणालियों के प्रभाव से 20 मई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में अगले चार दिनों में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.

जांजगीर चांपा : हाई स्कूल मड़वा में चोरी करने वाले दो नाबालिक सहित 03 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेलसयस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026