Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को भी अब घर बैठे काम करने का मौका मिल सकता है। दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव को एक चिट्ठी भेज दी है। इसमें मांग की गई है कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी हफ्ते में वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने की छूट मिले। सरकार भी इस पर विचार कर सकती है।

Home Loan @ 7.45%

नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब! छत्तीसगढ़ में 6 लाख की फेक करेंसी के साथ आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, यह पूरा मामला पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और बचत से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईंधन बचाने की एक अपील की थी। इसका असर रायपुर में साफ दिख रहा है। छत्तीसगढ़ के कई मंत्रियों ने तो अपने काफिले से गाड़ियों की संख्या कम भी कर दी है। अब इसी राह पर चलते हुए कर्मचारी संघ ने नया पैंतरा चला है। उनका कहना है कि जब काम ऑनलाइन हो सकता है, तो दफ्तर आने का पेट्रोल क्यों फूंका जाए।

CG Crime News: शराब पीने से रोका तो ले ली जान, लाठी-डंडों से पीटकर युवक की बेरहमी से हत्या

संघ ने अपनी चिट्ठी में सबसे बड़ा तर्क नया रायपुर को लेकर दिया है। रायपुर शहर से रोजाना हजारों कर्मचारी अपनी गाड़ी उठाकर नया रायपुर मंत्रालय और दूसरे बड़े दफ्तरों के लिए दौड़ लगाते हैं। इसमें रोज लाखों का तेल जलता है। सूत्रों की मानें तो संघ ने साफ कहा है कि जब सरकार ने पहले ही ‘ई-ऑफिस’ और डिजिटल सिस्टम लागू कर दिया है, तो फाइलें घर से भी निपटाई जा सकती हैं। इससे प्रदूषण भी कम होगा और कर्मचारियों का पैसा भी बचेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026