छत्तीसगढ

*विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पलाड़ी कला में किसान शिविर का हुआ आयोजन*

 

Home Loan @ 7.45%

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 14 मई, गुरूवार को सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलाड़ी कला में किसान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कृषि वैज्ञानिकों ने किसान भाईयों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के बारे में बताया और उन्हें आधुनिक व वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक, योजनाओं एवं कृषि संसाधनों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि और सतत कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से जोड़ने, संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने, कृषि नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा पराली न जलाने के प्रति जागरूकता, ड्रोन एवं आईसीटी तकनीकों के उपयोग से आधुनिक खेती को बढ़ावा, समय पर बीज, उर्वरक, कीटनाशक उपलब्धता हेतु मार्गदर्शन तथा किसान संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। अभियान के दौरान धान की उन्नत विधियों जैसे लाइन सोविंग, डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) तथा रिज एवं फर्रो पद्धति के बारे में जानकारी दी जा रही है।

साथ ही दलहन, तिलहन, मक्का एवं लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने, ड्रोन तकनीक से कीटनाशक एवं उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक प्रबंधन, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए प्रेरित करना, पीएम-किसान, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, फसल बीमा, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ आईसीटी आधारित जानकारी एवं परामर्श भी किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन हेतु कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव भ्रमण किया जा रहा है तथा प्रत्येक विकासखण्ड में दो टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान शामिल हैं।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026