Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Loot at Gun Point : कल्याणपुर जंगल में देर रात लूटकांड! पिस्टल दिखाकर ऑटो ड्राइवर से बदमाशों ने छीना सामान

Loot at Gun Point : अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित कल्याणपुर जंगल में मंगलवार की रात 10-12 की संख्या में हथियारबंद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बाइक सवार बदमाशों ने पहले एक ऑटो चालक को रोककर उसे पिस्टल दिखाया और रुपयों की मांग की। रुपए नहीं होने की बात कहने पर धमकी देते हुए उन्होंने उसका मोबाइल लूट लिया। वहीं वहां से गुजर रहे कार सवारों को भी उन्होंने निशाना बनाने की कोशिश की। बदमाशों के हाथ में पिस्टल देख कार चालक ने हिम्मत और सतर्कता दिखाई तथा वहां से तेज रफ्तार में कार को भगा ले गया। ऑटो चालक की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव मंगलवार की रात करीब 12.40 बजे अंबिकापुर से लौट रहा था।

Home Loan @ 7.45%

CG Liquor Scam: 182 करोड़ के ओवरटाइम पेमेंट घोटाले में बड़ा एक्शन, केडिया डिस्टिलरी का VP गिरफ्तार

वह शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान 6 बाइक में सवार 11-12 युवकों ने अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित कल्याणपुर जंगल के पास उसे रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पैसे की मांग की और गोली मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पास नकद नहीं थे, इस पर युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के पास हथियार होने की वजह से वह डर गया और विरोध नहीं कर सका। बदमाशों ने इसके बाद अंबिकापुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे धरमपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल की कार को भी रोकने का प्रयास किया।

कोरबा में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार! युवती के पिता पर फायरिंग करने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

कार की रफ्तार कम होते ही आरोपियों ने चालक पर पिस्टल तान दी। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत कार की स्पीड बढ़ा दी और वहां से निकल गया। कार सवारों के भाग निकलने के बाद बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना  की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, लटोरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रतापपुर एसडीओपी अनुप एक्का ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीडि़त धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि बदमाश 6 बाइक में सवार थे और उनमें से 4 युवकों के पास पिस्टल थी। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026