ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कोरबा में गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार! युवती के पिता पर फायरिंग करने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र में युवती के पिता पर गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी को बालको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

Home Loan @ 7.45%

CM विष्णुदेव साय से लेकर अफसरों तक…सरकार ने जारी की 211 पेज की ई-टेलीफोन डायरेक्टरी

मामला 19 फरवरी का है, जब बालको थाना इलाके के दोन्द्रों संगम नगर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के पिता पर गोली चलाई गई थी। गनीमत रही कि गोली युवक के पिता को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बालको निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी को गिरफ्तार कर लिया था।

Red Fort Blast Case: लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA की 7500 पन्नों की चार्जशीट में 10 आरोपी शामिल

उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए गए थे, लेकिन वारदात की साजिश रचने और देशी कट्टा उपलब्ध कराने वाला आरोपी लगातार फरार चल रहा था। बालको थाना प्रभारी ने टीम के साथ इलाके में घेराबंदी कर मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026