CG Rape Case : शादी समारोह में शामिल होने आई मासूम को बनाया निशाना, आरोपी ने सात वर्षीय नाबालिग के साथ किया रेप

CG Rape Case : रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने पहुंची सात वर्षीय नाबालिग के साथ 30 साल के दरिंदे ने दुष्कर्म किया। नाबालिग अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, इस दौरान आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा: IAS अधिकारी की पत्नी फंसी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 29 अप्रैल की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब बच्ची एक वैवाहिक कार्यक्रम में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक राजकुमार उर्फ राजा वर्मा ने मासूम को निशाना बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
CG BREAKING: असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या से मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना तिल्दा नेवरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल अपराध क्रमांक 179/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 65(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।






