Chhattisgarhछत्तीसगढ

Teacher Suspended: नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

Teacher Suspended: एमसीबी जिले के शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे में स्कूल आने पर प्राथमिक शाला बाला, विकासखंड मनेंद्रगढ़ में पदस्थ प्रधानपाठक पारस राम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों शिक्षक ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए गए। इस संबंध में मौके पर पंचनामा तैयार कर दोनों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

Kerosene Distribution in CG : LPG संकट के बीच राहत की सौगात, अब सभी राशनकार्डधारियों को मिलेगा मिट्टी तेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों शिक्षकों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए दोनों शिक्षकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया।

Chhattisgarh Rail Update: गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, रद्द की गई दर्जनभर ट्रेनों की सेवा फिर से शुरू

निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय सेवा के दौरान इस प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026