Chhattisgarhछत्तीसगढ
रायपुर में बड़ा हादसा – चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

रायपुर – राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
Chhattisgarh Assembly Live: सीएम साय पेश करेंगे 2 अहम विधेयक, आज सदन में गरमाएगा माहौल
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
MP में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर टक्कर में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौत
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





