ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 35 हजार तक सैलरी, 20 जुलाई से पहले करें आवेदन

CG Teacher Vacancy 2026: महासमुंद जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी रूप से अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Shilpa Shinde harassment case: ‘9 साल तक वापस आने की भीख मांगता रहा’, झूठे रेप केस के बाद शिल्पा शिंदे का नया सनसनीखेज दावा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत पीजीटी इतिहास तथा भूगोल के 1-1 पद कुल 2 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 को प्रात: 10 से सायं 4 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

सावधान! WhatsApp पर बॉस के नाम से आए मैसेज तो न करें भरोसा, हो सकता है फ्रॉड

चयनित अभ्यर्थियों को एनईएसटीएस द्वारा निर्धारित पूर्ण योग्यता होने पर 35,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन का प्रारूप तथा जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होने कहा गया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रअनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र तथा दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां साथ लानी होंगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026