Chhattisgarhछत्तीसगढ

प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी की मंजूरी, 27.78 करोड़ से जांजगीर-पीथमपुर मार्ग होगा मजबूत

जांजगीर-चांपा : जिले के बहुप्रतीक्षित जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग के मजबूतीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। लगभग 9.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए 27.78 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति को वित्त विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दिए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल है।

*जैजैपुर थाना के ग्राम जर्वे मे जमीन विवाद मे शिक्षक क़ी हत्या*

इस संबंध में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर सुल्तानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इसके लिए प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीथमपुर जोकि बाबा कलेश्वर नाथ धाम की वजह से आंचल में एक सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहां हर साल बृहद मेला भी आयोजित होता है इस सड़क निर्माण से अब श्रद्धालुओं को भी मंदिर तक आने में सुविधा होगी।

बता दें कि लंबे समय से जांजगीर से पीथमपुर तक का यह मार्ग जर्जर हालत में था, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों, छात्रों और व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ता था।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों और उखड़े डामर के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते थे। साथ ही, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी देरी होती थी। अब सड़क के मजबूतीकरण और निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।

नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि आईजी मिलना कुर्रे रायपुर

सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जांजगीर-पीथमपुर मार्ग पर यात्रा न केवल सुगम और सुरक्षित होगी, बल्कि आसपास के गांवों की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। लोगों को अब बेहतर और सुखद यात्रा का अनुभव मिल सकेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026