*आबकारी वृत्त जैजैपुर द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*
बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव का मामला

जैजैपुर क्षेत्र मे लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों मे मचा हड़कंप. …
सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/02/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *ग्राम किकिरदा थाना बिर्रा* जिला सक्ती में सुनील खुंटे*पिता पुनीराम जाति सतनामी उम्र 28 वर्ष के द्वारा अपने घर में अवैध शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके संज्ञान आधिपत्य रिहायशी मकान से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 42 नग पन्नी पाउच प्रत्येक में 200-200 ml भरी *कुल 8.4 लीटर महुआ मदिरा* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान , मु आर रघुनाथ पैकरा ,आबकारी स्टाफ परसराम कहरा , बसंती चौधरी ,सैनिक विरेंद्र यादव का सराहनीय योगदान रहा ।





