Chhattisgarhछत्तीसगढ

Railway Alert: मई में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 30 ट्रेनें प्रभावित – रद्द, रूट बदला और स्टेशनों पर ठहराव में बदलाव

गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 4 की लाइन-06 पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य: 3 से 22 मई 2026 तक परिचालन प्रभावित, कुछ ट्रेनों का अंतिम स्टॉप बदला जाएगा

  • गोंदिया स्टेशन प्लेटफॉर्म 4 पर निर्माण कार्य

  • 3 से 22 मई 2026 तक परिचालन प्रभावित

  • कुछ ट्रेनों का अंतिम स्टॉप बदलेगा

Railway Alert: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत स्थित गोंदिया स्टेशन एक महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है, जहां यात्री व कोचिंग ट्रेनों का ठहराव और प्राथमिक अनुरक्षण कार्य नियमित रूप से किया जाता है. इसी क्रम में स्टेशन की लाइन संख्या-06 (प्लेटफॉर्म नंबर-04) पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है, जिससे परिचालन दक्षता, स्वच्छता, संरचनात्मक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके. यह काम 3 मई से 22 मई 2026 तक किया जाएगा. इससे कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, कुछ गाड़ियों का अखिरी स्टॉप बदला जाएगा.

कुसमुंडा खदान में डीज़ल चोरी का प्रयास विफल, TSR जवानों की सजगता पर एसईसीएल सीएमडी ने की सराहना

ये गाड़ियां होगी रद्द  

  1. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस नहीं चलेगी.
  2. दिनांक 05 से 24 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी.
  3. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी.
  4. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर नहीं चलेगी.
  5. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी.
  6. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी.
  7. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–बालाघाट पैसेंजर नहीं चलेगी.
  8. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी.
  9. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक रायपुर से छूटने वाली 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी.
  10. दिनांक 04 से 23 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर नहीं चलेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

  1. दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 और 18 मई, 2026 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी.
  2. दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई, 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी.

कोरबा – सड़क हादसे में बाँकी मोंगरा के युवक दर्दनाक मौत

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

  1. दिनांक 02 से 22 मई, 2026 तक बरौनी से छूटने वाली 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  2. दिनांक 03 से 23 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी.
  3. दिनांक 02 से 22 मई, 2026 तक मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई–गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  4. दिनांक 03 से 23 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया–मुंबई एक्सप्रेस गोंदिया एवं अंजनी के बीच रद्द रहेगी.
  5. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक जबलपुर से छूटने वाली 51707 जबलपुर–गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  6. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 51708 गोंदिया–जबलपुर एक्सप्रेस गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
  7. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68813 गोंदिया–तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
  8. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68814 तिरोड़ी–गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  9. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68809 गोंदिया–तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
  10. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68810 तिरोड़ी–गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  11. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68811 गोंदिया–कटंगी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
  12. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 68812 कटंगी–गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  13. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78803 गोंदिया–कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
  14. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78804 कटंगी–गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  15. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78805 गोंदिया–कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
  16. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78806 कटंगी–गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  17. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78809 गोंदिया–कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
  18. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78810 कटंगी–गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026