Chhattisgarhछत्तीसगढ

बिलासपुर में सरकंडा TI पर कार्रवाई, फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य पर कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह की ओर से जारी आदेश में इस कार्रवाई की वजह प्रशासनिक बताई गई है।

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, करीब सप्ताहभर पहले बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहने वाले महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। बताया गया कि जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे थे और पटाखे फोड़े जा रहे थे। इससे परेशान होकर न्यायाधीश ने आपत्ति जताई थी।

इसी बात को लेकर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने न्यायाधीश व उनके परिजनों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की थी। घटना के बाद प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जज के खिलाफ FIR दर्ज करने पर उठे थे सवाल

बताया जा रहा है कि न्यायाधीश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। आरोप है कि न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले आवश्यक प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई और सभी पहलुओं की उचित जांच भी नहीं की गई।

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

इसी मामले के बीच अब सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को लाइन अटैच कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कार्रवाई को प्रशासनिक बताया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026