Champa Breaking

गौरवपथ में शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने केशरवानी समाज चांपा ने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

चांपा- नगर का गौरवपथ इन दिनों एक्सीडेंट जोन बन चुका है, लगातार एक के बाद एक वाहन दुर्घटना हो रहा है, जिससे नगर की आम जनता में डर का माहौल बन चुका है और इस सड़क पर चलने से डरने लगे हैं।गौरतलब है कि गौरवपथ में कॉलेज, बस स्टैंड, कई हॉस्पिटल, पीएचई ऑफिस, नगरपालिका ऑफिस के साथ साथ शराब दुकान भी स्थित है, जिसके चलते इस रोड में आने जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। रोड बहुत अच्छा है जिसके कारण लोग अपनी गाड़ी तेज रफ्तार से चलाते हैं और जाने अनजाने में दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और अपने साथ ठीक ठाक गाड़ी चलाने वाले तथा पैदल चलने वाले लोगों को भी अपनी चपेट में ले लेते हैं।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

गौरवपथ में दुर्घटना को रोकने या कम करने के प्रयास हेतु केशरवानी समाज चांपा का प्रतिनिधिमंडल के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अलग अलग स्थानों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर शीघ्र बनाने की मांग की गई, ताकि इस रोड में लगातार हो रहे दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। केशरवानी समाज के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक भवानी गुप्ता, नगर अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण गुप्ता, संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत गुप्ता, कार्ययोजना मंत्री विष्णु बानी, प्रचार प्रसार मंत्री परमेश्वर केशरवानी, सह कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता, तरुण सभा के कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय महिला सभा के संरक्षक श्रीमती कल्याणी केशरवानी, नगर महिला सभा के अध्यक्ष अल्का केशरवानी, श्रीमती पूजा गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।

Aashish Agrawal

Aashish Agrawal is a dedicated and responsible National Correspondant and Director based in Janjgir-Champa district of Chhattisgarh, known for his ground-level reporting and commitment to truthful journalism. With a strong understanding of local issues, he consistently brings forward stories related to public interest, governance, law & order, and social development. He believes in ethical journalism and works tirelessly to highlight the voices of common citizens, ensuring transparency and accountability in society.