श्याम टाइल्स एवं ग्रेनाइट मोटो श्याम बिल्ड मार्ट का हुआ भव्य शुभारंभ
चांपा- शहर में आज श्याम टाइल्स एवं ग्रेनाइट मोटो श्याम बिल्ड मार्ट का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मोटो ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री राज फेफर एवं मार्केटिंग डायरेक्टर श्री सतीश धमेलिया जी के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्याम बिल्ड मार्ट के प्रोपराइटर प्रियेश अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
शुभारंभ समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवीन प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्याम टाइल्स एवं ग्रेनाइट मोटो श्याम बिल्ड मार्ट ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और बेहतर सेवाएँ प्रदान कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।







