NATIONALभारत

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के मुआवजा समझौते पर उठे सवाल, पीड़ितों के वकील बोले– ‘जल्दबाजी में फैसला न लें’

एआई-171 हादसे में वकील की चेतावनी—जांच रिपोर्ट से पहले समझौते पर हस्ताक्षर करना परिवारों के कानूनी अधिकारों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को उनके वकील चक एन. चियोनुमा ने एयरलाइन के समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने की सलाह दी है। वकील का कहना है कि परिवारों को अभी एआईपी डेटा और जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए ताकि हादसे की असली जिम्मेदारी तय हो सके और सही मुआवजे का आकलन किया जा सके। एयर इंडिया का प्रस्तावित समझौता न केवल एयरलाइन वरन विमान निर्माता और सरकारी संस्थाओं को भी भविष्य की सभी कानूनी देनदारियों से मुक्त करता है। इसे वकील ने अनुचित बताते हुए परिवारों को आगाह किया कि बिना पूरी जानकारी और जांच के अपने कानूनी अधिकारों को छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 किग्रा गांजा बरामद; 2 तस्कर गिरफ्तार

शर्तों पर साइन नहीं करने की सलाह

एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे के 105 से अधिक पीड़ितों के परिवारों की तरफ से वकील चक एन. चियोनुमा ने एयरलाइन की ओर से पेश सेटलमेंट की शर्तों पर साइन नहीं करने की सलाह दी। वकील चक एन. चियोनुमा ने कहा कि मेरी सलाह है कि इस पर साइन न करें, वरन एआईपी डेटा के जारी किए जाने का इंतजार करें ताकि हमें पता चल सके कि दोषी कौन हैं। इसके बाद आप यह अंदाजा लगा पाएंगे कि असली नुकसान क्या है। ऐसे डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले आपको क्या दिया गया है।

बताई वजह

चियोनुमा ने सलाह दी कि अभी हस्ताक्षर ना करें वरन एआईपी डेटा आने का इंतजार करें ताकि दोषियों की पहचान हो सके और आप वास्तविक नुकसान का सही आकलन कर सकें। उन्होंने आगे बताया कि यह दस्तावेज उन सभी अधिकार क्षेत्रों पर लागू होता है जहां कोई दावा दायर किया जाता है। इसके तहत इन कंपनियों को पीड़ित परिवारों को हर्जाना देना होगा। कुछ परिवारों को प्रस्तावित सेटलमेंट की शर्तें पहले ही मिल चुकी हैं लेकिन उन्हें उन्हें स्वीकार नहीं करने की सलाह दी गई है।

CM साय ने दी आखिरी चेतावनी: नक्सलवाद का अंत तय, तारीख फिक्स, धान खरीदी पर भी कहीं बड़ी बात

जांच पूरी होने से पहले ऐसा कदम खतरनाक

चियोनुमा ने कहा कि 3 परिवारों को एयर इंडिया से प्रस्तावित रिलीज और सेटलमेंट की शर्तें मिली हैं। हमने उन सभी को इसे स्वीकार नहीं करने की सलाह दी है। जांच पूरी होने से पहले अपने अधिकारों को त्यागने के लिए समझौता करना उचित नहीं होगा। एयर इंडिया की ओर से प्रस्तावित समझौता कई मायनों में समस्याग्रस्त है। यह न केवल एयर इंडिया को परिवार के सदस्यों की मृत्यु के लिए वर्तमान और भविष्य की देनदारियों से मुक्त करता है वरन यह दुनिया भर के लगभग सभी लोगों को भी मुक्त करता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026