NATIONALभारत

RRB ALP भर्ती 2026 में 3500 पदों का इजाफा, अब 14,627 पदों पर होगी भर्ती, देखें जोन वाइज वैकेंसी

जॉब डेस्क: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले जारी नोटिफिकेशन में कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14,627 कर दिया गया है। यानी इस भर्ती में 3,500 नए पद शामिल किए गए हैं। रेलवे की ओर से इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें भर्ती से जुड़े संशोधनों की जानकारी दी गई है।

अलग-अलग रेलवे जोन की ओर से अतिरिक्त पदों की मांग की गई थी। इसके बाद रिक्तियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पदों में बढ़ोतरी से अधिक उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

धान खरीदी कार्य से जुड़े निगरानी दल, उड़नदस्ता दल व जांच दल सहित विभिन्न दलों का प्रशिक्षण संपन्न

कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर क्या होगा असर?

ALP भर्ती में 3,500 पद बढ़ने से उम्मीदवारों के चयन का दायरा बढ़ गया है। रिक्तियों की संख्या में इस बढ़ोतरी का असर चयन प्रक्रिया और संभावित कटऑफ पर भी पड़ सकता है। हालांकि, वास्तविक कटऑफ परीक्षा के स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

RRB ALP भर्ती 2026: कैटेगरी के अनुसार पद

जारी जानकारी के मुताबिक, विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • जनरल कैटेगरी: 6,032 पद
  • ओबीसी: 3,662 पद
  • एससी: 2,309 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 1,365 पद
  • एसटी: 1,259 पद
  • एक्स-सर्विसमैन: 1,461 पद

किस रेलवे जोन में कितनी वैकेंसी?

रेलवे के अलग-अलग जोन में पदों का वितरण किया गया है। प्रमुख जोन के अनुसार रिक्तियों की जानकारी इस प्रकार है:

  • सिकंदराबाद: दक्षिण मध्य रेलवे के इस जोन में करीब 2,039 पदों पर भर्ती होगी।
  • रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कुल 1,856 पदों की जानकारी दी गई है।
  • मुंबई: यहां करीब 1,193 से अधिक पद हैं।
  • बिलासपुर: इस जोन में 400 से अधिक पद रखे गए हैं।
  • कोलकाता: पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत 700 से अधिक पद हैं।
  • भुवनेश्वर: पूर्व तटीय रेलवे जोन में 1,250 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा गोरखपुर, गुवाहाटी, अजमेर, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई, प्रयागराज, चंडीगढ़, भोपाल, मालदा, सिलीगुड़ी और तिरुवनंतपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में भी पद आवंटित किए गए हैं। सभी जोन को मिलाकर कुल 14,627 पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में भी किए गए अहम बदलाव

पदों की संख्या बढ़ाने के साथ रेलवे ने चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में भी संशोधन किया है।

1. फाइनल मेरिट के फॉर्मूले में बदलाव: पहले CBT-2 और कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के अंकों का अलग-अलग वेटेज निर्धारित था। अब दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा।

2. मेडिकल डिक्लेरेशन जरूरी: आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को सेल्फ-स्क्रीनिंग मेडिकल डिक्लेरेशन देना अनिवार्य किया गया है।

3. टाई-ब्रेकिंग नियम में बदलाव: यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उनकी रैंक तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होगा। पहले अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती थी। अब यदि उम्र भी समान होती है, तो नाम के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर रैंक निर्धारित की जाएगी।

महादेव सट्टा ऐप केस: 19 नवंबर तक जेल में रहेगा सौरभ चंद्राकर, ED की याचिका खारिज; CBI ने नहीं मांगी दोबारा कस्टडी

युवाओं के लिए बढ़ा मौका

रेलवे ALP भर्ती में 3,500 अतिरिक्त पद जुड़ने से नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर बढ़ा है। उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़े नए नोटिफिकेशन और संशोधित नियमों को ध्यान से पढ़ें, ताकि आवेदन और चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026