Chhattisgarh News : कोर्ट से फरार हुए हत्या के दो आरोपी, रायपुर पुलिस में मचा हड़कंप; इस आरोप में थे बंद
कोर्ट पेशी के दौरान हत्या और गंभीर आरोपों के आरोपी राजेश और तुलाराम मारकंडे फरार, पुलिस की तलाश जारी

-
रायपुर कोर्ट में पेशी के दौरान दो कैदी फरार।
-
दोनों आरोपी हत्या के प्रयास समेत गंभीर मामलों में जेल में थे।
-
फरारी से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, तलाश जारी।
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट में पेशी के दौरान दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान राजेश मारकंडे और तुलाराम मारकंडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में जेल में बंद थे।
नियमित पेशी के लिए उन्हें कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान मौका पाकर दोनों कैदी सुरक्षा घेरे को चकमा देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। फरार कैदियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
शहर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फरारी कैसे हुई।





