FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALअपराध

CRIME NEWS : नीट की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बनाए अश्लील वीडियो, चार दरिंदों ने अपहरण कर की हैवानियत

Rajasthan : अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार लड़के छात्रा को टेंपो में अगुआ करके ले गए और तीन घंटे तक उसके साथ हैवानियत की। बाद में उसे सिटी हॉस्पिटल के पास छोड़कर भाग गए। बदमाशो ने गैंगरेप के वीडियो और फोटो भी बनाए हैं।पुलिस ने टेंपो चालक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसी वजह से Pahalgam में हमला हुआ है… कन्नड़ में गाने की डिमांड पर भड़के Sonu Nigam, वीडियो वायरल

एसएचओ दिनेश मीणा ने बताया कि भिवाड़ी निवासी पीड़ित के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि उनकी बेटी अलवर में नीट की कोचिंग कर रही है। उसके साथ उनका बेटा भी रहता है। बेटी कोचिंग जाने के लिए अग्रसेन सर्किल से टेंपो में बैठी थी। चालक उसे अग्रसेन पुलिया पार करने की बजाय नीचे मदरसा की तरफ ले गया। मदरसा के पास टेंपो में चार लोग और बैठ गए या जान बूझकर बैठा लिए गए। इसके बाद बदमाश इस छात्रा को सुनसान जगह पर एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से छात्रा से दुष्कर्म किया।

एसईसीएल गेवरा व दीपका क्षेत्र से प्रभावित गाँव में करोड़ो का पेयजल आपूर्ति के लिए टेंडर होने के बाद भी लोंगो के कंठ सूखे

बदमाश देर शाम को दाउदपुर रोड पर सिटी हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए। बदमाशों ने गैंगरेप के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और उसे धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। टेंपो के पीछे कागज पर 3777 नंबर लिखा हुआ था।

Korba News : पसान वन मंडल में हाथी के हमले में युवक की मौत, शौच के लिए गया था रामदयाल; क्षेत्र में दहशत का माहौल

पुलिस ने बताया कि छात्र के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस में रिपोर्ट रात को दर्ज हो गई थी। लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं सकी है। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस सबसे पहले चालक को ढूंढ रही है, ताकि पूरी घटना सामने आ सके। मामले में एनईबी थाने के एसएचओ दिनेश मीणा भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। जबकि छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026