Korba Crime News : श्यांग थाना अंतर्गत अमलडिहा बाजार में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर अमलडिहा बाजार में व्यापारी मोहम्मद आयुष मेमन हर गुरुवार को बाजार में सामान बेचने आता है। जहां दोपहर का वक्त बाजार में पहुंचा ही था।
इस दौरान बाइक सवार तीन लोग आए और उससे उसका नाम पूछा उसके बाद उसकी कनपटी पर देसी कट्टा अड़ा दिया और हाथ में रखे पैसे की थैली को लूटने लगे। जहां विरोध करने पर उसके सिर पर देसी कट्टे के पीछे हिस्से से व्यापारी को मार दिया। जहां व्यापारी चीख पुकार मचाने लगा। बाइक में भाग रहे तीनों युवकों को बाजार में मौजूद लोगों ने किसी तरह पकड़ लिया। जिसमें से दो युवक मौके से फरार हो गए। एक युवक पकड़ा गया। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे श्याम थाना पुलिस के हवाले किया।
श्याम थाना पुलिस सूचना मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आस पास फरार दोनों लुटेरों की पतासाजी में जुट गई। बताया जा रहा है कि व्यापारी मोहम्मद आयुष मेमन श्याम का रहने वाला है। आसपास गांव में घूम-घूम कर राशन सामान बेचा करता है। वहीं लूटपाट के दौरान फायदे में रखे पैसे को लुटेरे नहीं लूट पाए और उस पर हमला करके मौके से भाग रहे थे।
लुटेरे अपने साथ देसी कट्टा ले भागे। वहीं दूसरी तरफ पकड़े गए बदमशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरोह होने की संभावना जताई जा रही है। बाइक सवार तीनों युवा कोरबा जिले के नहीं हैं। पड़ोसी जिले के बताए जा रहे हैं। कहीं न कहीं इनका कोई गिरोह हो सकता है। जिसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से संभावना जताई जा रही है कि कहीं न कहीं लुटेरों ने पहले से रेकी की और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026
अब 18 नवम्बर को सजेगी काव्य महफिल, कोरबा में देशभर के नामचीन कवि बिखेरेंगे हास्य और श्रृंगार के रंग..
13.11.2026
कोरबा में सीएसईबी कर्मी की ग्रेच्युटी व बोनस के 56 हजार रुपये हड़पने वाला लाइन परिचालक गिरफ्तार
13.11.2026
कोरबा – World Diabetes Day Special: डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच
13.11.2026
परमश्रद्धेय पं. गोपाल कृष्ण महाराज के मुखारविंद से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा
13.11.2026
छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 34 और निलंबित, अब तक 141 पर गिरी गाज