FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

दिल्ली स्थित PAK हाईकमीशन में केक ले जाते दिखा कर्मचारी, भीड़ ने रोककर पूछा- किस बात का जश्न है?

दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन के बाहर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। पाकिस्तानी उच्चायोग का कर्मचारी आज केक लाते हुए दिखा। पहलगाम आतंकवादी हमले के बीच पाकिस्तान हाईकमीशन के बाहर केक लाने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मीडिया ने उस कर्मचारी से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बोला कि आखिर किस खुशी में ये केक अंदर लेकर जा रहे हो। हालांकि केक किसलिए और किन वजहों से मंगाया गया है, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।

ChatGPT की फिर मची धूम, Ghibli के बाद अब ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को बना रहा है रंगीन

पाकिस्तानी हाईकमीशन के बाहर केक लाने पर सवाल

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी उच्चायोग का कर्मचारी अपने हाथ में केक लेकर जा रहा है। उससे पूछा गया कि केक क्यों लाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। वहां पर मौजूद पत्रकारों ने कर्मचारी से कई तरह के सवाल किए कि वो कौन है और किसके लिए केक ले जा रहा है, या फिर दूतावास के अंदर क्या कोई पार्टी चल रही है या फिर किसने ये केक मंगवाया है। लेकिन उस शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप इधर-उधर जाता रहा और बाद में कमीशन के अंदर चला गया।

पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सुरक्षा हटी

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध का असर दिखने लगा है। दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास की सुरक्षा भी कम कर दी गई है। अभी पाकिस्तानी दूतावास के बाहर सन्नाटा छाया हुआ है। कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा है।

Train Cancelled : लोकल और एक्सप्रेस कई ट्रेनें रद्द, रायपुर-नैनपुर पैसेंजर भी शामिल

‘भारत ने स्ट्राइक की तो पाकिस्तान करारा जवाब देगा’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में गुस्सा है और पीएम मोदी का खौफ पाकिस्तान में साफ-साफ दिख रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान से पाकिस्तान का खौफ दिख रहा है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अल्लाह का देश है और अल्लाह ही बचाएंगे। आसिफ ने धमकी दी है कि अगर भारत ने स्ट्राइक किया तो पाकिस्तान करारा जवाब देगा।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026