6 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में; परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

दुर्ग: खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ 45 वर्षीय आरोपी मकान मालिक के घर में किराए से रहती है। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोरबा अडानी पावर प्लांट में बॉयलर का कन्वेयर बेल्ट फटा,भारी धुंए से आसपास के इलाकों में बढ़ा प्रदूषण
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के परिजनों ने आरोपी मकान मालिक दिलावर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी की बच्ची पर लंबे समय से गलत नजर थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।
एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार, 2 अक्टूबर को आरोपी ने मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में यौन शोषण की पुष्टि होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने खुर्सीपार थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कुसमुंडा खदान में रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़े दो कोयला वाहन, चालक की मौत
मामले की गंभीरता को देखते हुए खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 3 अक्टूबर को आरोपी दिलावर को हिरासत में लिया। फिलहाल बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





