1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, 3 दिन तक तेज हवा के साथ बारिश अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा..

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों तक राज्य के पांचों संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिर सकते हैं. वहीं आज 1 अप्रैल को प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है.

दवा महँगी, दारू सस्ती, जनविरोधी है नई आबकारी नीति-अर्जुन राठौर

मौसम विभाग ने 2 से 4 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है:

2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर, और अन्य जिले.

3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, और बस्तर.

4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद, सरगुजा, जशपुर, और मनेंद्रगढ़.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक टर्फ लाइन गुजर रही है, वहीं इस क्षेत्र से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा.

Amit Shah Visit CG : नक्सलियों को लगेगा तगड़ा झटका! राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बाद अब खुद गृहमंत्री शाह आ रहे छत्तीसगढ़

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव के बाद अगले दो दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था और प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया.

CG Weather Update: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, 3 दिन तक तेज हवा के साथ बारिश अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा..

अन्य शहरों में तापमान:

बिलासपुर: अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री

जगदलपुर: अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री

अम्बिकापुर: अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री (प्रदेश में सबसे कम)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026