Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : कांस्टेबल प्रेमी ने रेप के बाद शिक्षिका का कराया अबाॅर्शन, जिला पुलिस में हड़कंप…

जशपुर : शिक्षिका ने कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दो बार अबाॅर्शन भी कराया। शिक्षिका की शिकायत पर मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरा मामला जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता शिक्षिका की शिकायत के मुताबिक, 2020 में उसके पति की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। 2023 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान आरक्षक रूद्रमणी यादव से हुई थी।

Home Loan @ 7.45%

सुशासन तिहार में बड़ी लापरवाही! बच्चों से बंटवाया गया नाश्ता-शरबत, प्रशासन पर सवाल

इस दौरान दोनों में बातचीत होते रहती थी। कांस्टेबल ने महिला के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसे झांसे में लिया और 28 अप्रैल 2023 को घूमने के लिए बटईकिला क्षेत्र ले गया था। यहां सुनसान स्थान पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो बार गर्भवती भी हुई। इस दौरान आरोपी ने दोनों बार दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता शिक्षिका उससे दूरी बनाने लगी, लेकिन आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए दबाव डालकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

One Case One Data: CJI सूर्यकांत की बड़ी पहल, अब देशभर की अदालतों का डेटा मिलेगा एक ही प्लेटफॉर्म पर

पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी कॉन्स्टेबल विवाद करते हुए गाली-गलौज करता था। इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों को काॅल करके उसे बदनाम करने की कोशिश भी की थी। साथ ही आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर वायरल कर उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता जब विरोध करती थी तो आरोपी खुद को बड़े अधिकारियों से पहचान बताकर धमकी देने लगता था। पुलिस ने पीड़िता शिक्षिका की शिकायत पर आरक्षक रूद्रमणी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 2 एन तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026