80 बटालियन सी०आर०पी०एफ० ने मनाया 9 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ..

जगदलपुर inn24.केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की 80 वाहिनी के द्वारा दिनांक 21/06/2023 को श्री हरजिन्दर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर के०रि०पु०बल की उपस्थिति एवं श्री जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट 80 वाहिनी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/06/2023 को 80 वाहिनी सी०आर०पी०एफ० कैम्प, जगदलपुर में 9वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। उक्त योग दिवस में रेंज जगदलपुर के०रि०पु०बल, 80 वी वाहिनी के अधिकारी कार्मिक तथा साथ ही स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा योगाभ्यास किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरजिन्दर सिंह ने 9वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21/06/2023 को योगाभ्यास में उपस्थित सभी अधिकारीगण, जवानों एवं स्थानीय लोगो को सम्बोधित करते हुये अवगत करवाये कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर और आत्मा को एकरूप करना ही योग कहलाता है मन को शब्दों से मुक्त करके अपने आपको शान्ति और रिक्तता से जोड़ने का एक तरीका है योग नियमित योग करने वाले व्यक्तियों के लिए योग एक बहुत ही अच्छा अभ्यास है यह स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागा का एक साथ लाकर शरीर मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता हैं। पहले समय में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया के साथ किया जाता था। योग सांस लेने के अभ्यास और शारीरिक क्रियाओं का जोड़ है। योग व्यवस्थित , वैज्ञानिक और परिणाम दोनों शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सुधारों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है उसी क्रम में महोदय द्वारा स्थानीय लोगा एवं बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने एवं जीवन में योग का महत्व समझाने के उद्देश्य से 9वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसका अभ्यास किया गया। इसके अलावा इस वाहिनी के नेतानार, कोलंगनाला, कोलेंग, चौदामेटा, भडरीमउ एवं मसगाँव में तैनात समवाय में भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया तथा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं योगाभ्यास किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Most Famous Places To Visit In Winter In India: भारत में सर्दियों के समय घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह स्वस्थ व चमकदार त्वचा पाने के लिए रासायनिक प्रोडक्ट को कहे न और प्राकृतिक चीजों को कहे हां क्या आप भी अपने बढ़ते पेट से परेशान है , और इसे कम करना चाहते है ? Winter Health Tips: Keep You Healthy Tips, सर्दियों में तबियत खराब होने से बचने के लिए देखे यह टिप्स Exit Poll: किसकी होगी जित जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल Iphone 13 बम्पर डिस्काउंट के साथ मात्र इतनी सी कीमत में घर ले जाये घर