ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

‘लॉन्ग एशिया’ निवेश विवाद: देशभर के निवेशक डोंगरगढ़ पहुंचे, मकान के बाहर जुटी भारी भीड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

डोंगरगढ़ : धर्मनगरी डोंगरगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब देश के अलग-अलग राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशक रेलवे चौक स्थित वैसलियन चर्च के पास एक मकान के बाहर एकत्र हो गए। निवेशकों का आरोप था कि फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ के जरिए उनसे करोड़ों नहीं, बल्कि अरबों रुपये की कथित ठगी की गई है, और इस पूरे नेटवर्क के तार डोंगरगढ़ से जुड़े हैं। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर पहुंचे निवेशकों ने बताया कि वे पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत देश के करीब 10 राज्यों से डोंगरगढ़ पहुंचे हैं।

कोरबा में दर्दनाक घटना: पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा युवक, 11 केवी तार की चपेट में आकर मौत

उनका आरोप है कि इस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को संचालित करने वाले लोगों ने ऑनलाइन जूम मीटिंग, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से लोगों को फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का सपना दिखाया। शुरुआत में निवेशकों को समय पर अच्छा रिटर्न दिया गया, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ता चला गया। कई लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी निवेश कर दी, तो कई लोगों ने बैंक खातों से रकम निकालकर, तो कुछ ने कर्ज लेकर भी इस प्लेटफॉर्म में पैसा लगाया। निवेशकों का दावा है कि फरवरी 2026 से प्लेटफॉर्म पर अचानक टेक्निकल इश्यू बताकर निकासी बंद कर दी गई।

SECL बलगी सब स्टेशन में डकैती से हड़कंप, हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को पीटा, CCTV में कैद वारदात

इसके बाद निवेशकों का पैसा फंस गया और प्लेटफॉर्म से भुगतान मिलना बंद हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में पांच लोग शामिल हैं और देशभर के एक लाख से अधिक निवेशक इसकी चपेट में आए हैं। उनका दावा है कि फंसी हुई राशि अरबों रुपये तक पहुंच चुकी है। हालांकि, इस दावे की अभी किसी सरकारी एजेंसी या पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026