ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

कोरबा में दर्दनाक घटना: पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा युवक, 11 केवी तार की चपेट में आकर मौत

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली के खंभे पर चढ़े एक शख्स की करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद वह खंभे पर चढ़ गया और 11 केवी के तार को छूकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

SECL बलगी सब स्टेशन में डकैती से हड़कंप, हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को पीटा, CCTV में कैद वारदात

यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा का है। मृतक की पहचान लवकुश (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहता था।बताया जा रहा है कि कल हुई बारिश के दौरान लवकुश घर के बाहर लगे लगभग 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवाल के सहारे चढ़ा। खंभे पर मौजूद 11 केवी हाई-टेंशन तार की चपेट में आने और करंट लगने से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बिंदा साहू घर पर ही मौजूद थीं। यह बिंदा साहू का दूसरा पति था पहले पति की भी मौत हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं।

France Fire News: फ्रांस में जंगल की आग ने मचाई तबाही! Bordeaux के करीब पहुंचीं लपटें, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर

शुरुआती जांच के अनुसार, घटना से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद लवकुश के खंभे पर चढ़कर 11 केवी तार को छूकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026