ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba: कोरबा में नवविवाहित दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में इलाज के बाद बची जान

Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मामूली घरेलू विवाद के बाद एक नवविवाहित दंपती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। चिकित्सकों के अनुसार अब दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत केराकछार गांव का है, जहां 23 वर्षीय अकील सिंह गांव में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

‘लॉन्ग एशिया’ निवेश विवाद: देशभर के निवेशक डोंगरगढ़ पहुंचे, मकान के बाहर जुटी भारी भीड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

उसकी पत्नी 21 वर्षीय किरण सिंह ने भी साथ चलने की इच्छा जताई, लेकिन अकील के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रात को घर लौटने के बाद अगले दिन इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पहले किरण ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी को ऐसा करते देख अकील ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया।

कोरबा में दर्दनाक घटना: पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा युवक, 11 केवी तार की चपेट में आकर मौत

सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह रथयात्रा में साथ न ले जाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, अकील और किरण की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। किरण मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगीडीह गांव की रहने वाली है और विवाह के बाद अपने ससुराल केराकछार में रह रही थी। घटना के बाद परिवार और गांव में चिंता का माहौल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026