छत्तीसगढ

*सशक्त सतनामी समाज निर्माण अभियान के तहत सामाजिक भाईचारा व मैत्री भोज पर अरसिया पहुंचे प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज के पदाधिकारी*

बाबा गुरू घासीदास जी के सतनाम आदर्शों के अनुरूप समाज में आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ाने पर दिया जोर...*

जिला रिपोर्टर उदय मधुकर

सक्ती प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला व सभी ब्लाक ईकाई के पदाधिकारी व सामाजिक जन बीते 4 नवंबर 2026 को सशक्त सतनामी समाज निर्माण अभियान के तहत् सामाजिक भाईचारा व मैत्री भोज पर जैजैपुर विकासखंड के ग्राम अरसिया पहुंचे। अरसिया निवासी जनपद सदस्य श्रीमती ज्योति -अशोक आजाद व उनके परिवार के आग्रह पर उनके घर अरसिया पहुंचे सामाजिक पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे, प्रदेशाध्यक्ष (युवा) सुशील भारद्वाज, जिला सचिव कीर्तन टंडन, डभरा ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम टंडन एवं उनकी समस्त ब्लाक कार्यकारिणी, सक्ती ब्लाक से अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े , उदय मधुकर, गणेश रत्नाकर, प्रद्युम्न लहरे, राम-लखन रत्नाकर, पुष्पांजलि सोनवानी, चेतना जांगड़े एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणी, मालखरौदा ब्लाक अध्यक्ष जी. आर. बंजारे , जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रामीन सोनवाने, कुसुमलता अजगल्ले, हीरादेवी सांडे, सहेतरीन शतरंज व समस्त कार्यकारिणी,जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी,
मनहरन मनहर पूर्व जिलाध्यक्ष
सेतराम कुर्रे संरक्षक,
मदन लाल खांडे संरक्षक,
चेतन सिंह बंजारे सचिव,
रहसलाल दिव्य कोषाध्यक्ष,
दिलसाय लहरें सहसचिव,
गजमोती सोनवानी संरक्षक,
शुकवारा भारद्वाज उपाध्यक्ष,
पूनम खूंटे उपाध्यक्ष,
संतोषी भारद्वाज महिला प्रकोष्ठ जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष,
रमेश आजाद संरक्षक सहित समस्त कार्यकारिणी के अलावा जनपद अध्यक्ष जैजैपुर श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे, जनपद सदस्य श्याम लाल जांगड़े, जनपद सदस्य मुन्ना खुंटे सहित सामाजिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित समाज के प्रबुद्धजन सैकड़ों तादाद में शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरू घासीदास जी व बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के प्रतिमा पर पूजा अर्चना तथा गुरू वंदना करने के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे ने कहा कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज बाबा गुरू घासीदास जी के सोंच के मुताबिक सशक्त सतनामी निर्माण हेतु प्रयासरत है। इसके लिए समाज में बाबा गुरू घासीदास जी के सतनाम आदर्शों को समाज में लोगों के बीच स्थापित कर उसके अनुरूप जीवनयापन को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष युवा सुशील भारद्वाज ने कहा हम सब आपसी वैमनस्य व ईर्ष्या, द्वेश का भाव त्यागें और सामाजिक समानता के लिए कार्य करें। इस मौके पर सामाजिक बैठक को डभरा‌ अध्यक्ष प्रेम टंडन , सक्ती अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े, मालखरौदा अध्यक्ष जी.आर. बंजारे तथा जैजैपुर अध्यक्ष खेमराज खटर्जी ने भी संबोधित किया सभी ने एक मत से समाज में बाबा गुरू घासीदास के सतनाम विचारधारा के अनुरूप जीवन व्यवहार पर जोर दिया और दिलों से आपसी द्वेष, ईर्ष्या , जलन आदि के भाव दिलों से मिटाकर उसके स्थान पर आपसी प्रेम, भाईचारा व दिलों में सामंजस्य बिठाते हुए सामाजिक एकता स्थापित करने की बात कही। महिला पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रामीन सोनवाने, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, श्रीमती हीरादेवी सांड़े, श्रीमती सहेतरीन शतरंज, श्रीमती शुकवारा भारद्वाज , संतोषी भारद्वाज व पूनम खुंटे सहित महिला शक्तियों ने भी संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं घर से बाहर निकलें और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सहभागिता निभाएं तथा समाज को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर सक्ती ब्लाक उपाध्यक्ष उदय मधुकर ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की बात कही।‌ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने इस मौके पर सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे गतिविधियों के लिए उनकी सराहना की और इसे व्यापक जनसमर्थन प्रदान किए जाने समाज से निवेदन किया। गौरतलब हो कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश में सतनामी समाज का सबसे बड़ा संगठन है। जिसके सभी जिलों सहित ब्लाकों में अपनी ईकाईयां हैं जो कि सतनामी समाज के सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत हैं तथा इस हेतु बाबा गुरू घासीदास जी और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों के अनुरूप समाजिक चेतना लाने प्रयासरत हैं।‌

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026