सक्ती। दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 5 नवंबर 2026 को आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने ग्राम रायपुरा भाटापारा स्थित बांधा तालाब के किनारे दबिश देकर अवैध महुआ शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान ग्राम सिरली (सराईपाली) निवासी नारायण प्रसाद यादव (39 वर्ष), पिता भुजबल यादव को दो चढ़ी हुई महुआ शराब भट्ठियों में शराब बनाते हुए पकड़ा गया। मौके से आठ प्लास्टिक जरीकेनों में भरी कुल 40 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिला कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर दीपावली पूर्व अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी, सैनिक भीम साहू, वीरेंद्र यादव तथा आबकारी स्टाफ परस राम कहरा एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
Political Correspondent
Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information.
Areas of Expertise
• Electoral politics
• Government policies
• Political analysis
• Local News and crime
Editorial Responsibility
He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices.
📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com
Profile Last Updated: 16 January 2026
दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
05.11.2026
Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन; दिव्यांग और आत्मसमर्पित माओवादी भी दिखाएंगे दम
05.11.2026
महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन विवाद पर सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार, राहुल गांधी पर साधा निशाना
05.11.2026
शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक, शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
05.11.2026
अमित जोगी ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोले- भगोड़ा नहीं हूं, गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हूं