ग्राम पंचायत डेरागढ़ में महिला कमांडो ने चलाया नशामुक्ति अभियान …*
स्वस्थ व बेहतर समाज के लिए समाज का नशामुक्त होना बहुत जरूरी - श्रीमती तारा देवी साहू*

जिला रिपोर्टर उदय मधुकर
सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचायत डेरागढ़ में महिला कमांडो दल की महिलाओं ने 5 नवंबर , गुरूवार को नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने विशेष अभियान चलाया। इस अवसर पर ग्राम डेरागढ़ में नशामुक्त ग्राम बनाने संघर्ष कर रही ग्राम की महिला कमांडो दल के अध्यक्ष श्रीमती नानबाई यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई महंत, सचिव श्रीमती राजकुमारी यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंगली बाई केंवट, सोनकंवर, फुलेश्वरी केंवट, जमुना बाई बरेठ, गायत्री बाई, जमुना बाई बरेठ, सुक्रीता धीरेहे, उर्मिला बाई पंच, झूल बाई पंच सहित खेरागढ़ की महिलाओं ने कहा कि हम सभी लंबे समय से अपने ग्राम को नशामुक्त बनाने संघर्षरत हैं । महिला कमांडो की अध्यक्ष श्रीमती नान बाई यादव ने बताया कि शराब सहित अन्य नशाओं की वजह परिवार बर्बाद हो रहा है। बच्चों तथा युवा भी नशा के जाल में फंसते जा रहे हैं जो कि चिंता का सबब बना हुआ है। सरपंच श्रीमती तारा देवी साहू ने कहा कि स्वस्थ व बेहतर समाज के लिए जरूरी है कि हमारा समाज नशापान से मुक्त हो । विदित हो कि महिला कमांडो दल से जुड़ी महिलाओं ने ग्राम डेरागढ में नशामुक्त रैली निकाली। इस मुहिम में उन्हें स्कूली छात्र -छात्राओं का पूरा सहयोग मिला।





