ChhattisgarhCGDPR

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणाएं

रायपुर, 30 अप्रैल 2023
भेंट-मुलाकात : मुंगेली विधानसभा, जरहागांव

1. जरहागांव में नया कॉलेज खोला जाएगा।

2. जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा।

3. जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था होगी।

4. नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

5. मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणा।

6. जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में होगा।

7. ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक का  शाखा खोला जाएगा।
8. मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने की घोषणा।

9. जरहगांव पीएचसी का सीएचसी में होगा उन्न्यन।

10. ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

11. सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण।

12. ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क  मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *