Chhattisgarh News: नर्सिंग ऑफिसर्स ने खोला मोर्चा, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 10 मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारी, जानें मांगें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। नियमितीकरण, ग्रेड पे में बढ़ोतरी समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के नर्सिंग ऑफिसर्स 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेज परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
CG News: जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम
इस आंदोलन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत नियमित, संविदा और डेली वेजेस पर काम करने वाले स्टाफ नर्स शामिल हैं। नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
नियमितीकरण और ग्रेड पे समेत 9 मांगें
नर्सिंग ऑफिसर्स की प्रमुख मांगों में वर्ष 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट लागू करना शामिल है। इसके अलावा संविदा, डेली वेजेस और NHM के तहत कार्यरत स्टाफ का नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और सेवा से जुड़ी अन्य मांगें भी उठाई गई हैं।
आंदोलन की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री और आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय को भी दे दी गई है। रायपुर और राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से सूचना दी है।
जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई विभिन्न समस्याएं
21 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी
नर्सिंग ऑफिसर्स ने चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन शुरू होने के 2 से 3 दिनों के भीतर ग्रेड पे को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 21 नवंबर को प्रदेशभर के नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी एकजुट होकर नवा रायपुर स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेंगे और वहां से मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।





