Chhattisgarhछत्तीसगढ

CM हाउस के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेने के बाद मारपीट का वीडियो वायरल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) के गेट पर हंगामे की घटना सामने आई। यहां एक युवक ने कथित तौर पर CM हाउस में घुसने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर वह उनसे भिड़ गया और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Train Accident: 100 KM/H की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, 14 बोगियां पटरी से उतरीं, इतने लोगों की गई जान

CM हाउस में घुसने से रोकने पर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मौके पर मौजूद डायल 112 की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इससे नाराज युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गया और उन पर हमला कर दिया।

युवक को काबू करने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग

स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया। घटना के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान और CM हाउस में प्रवेश करने के पीछे की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

CM हाउस के गेट पर हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

सुदूर चोरभठ्ठी स्कूल में बच्चों से सभापति का सवाल जवाब, स्थानीय भाषा के साथ अंग्रेजी शिक्षा जरूरी – नूतनसिंह 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026