ChhattisgarhKorbaNATIONAL

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा पहुंचे कुसमुंडा, पार्षद सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

सतपाल सिंह

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा पहुंचे कुसमुंडा, पार्षद सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा पहुंचे कुसमुंडा, पार्षद सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की भेंट मुलाकात

कोरबा – बीते 24 मई से दो दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टी एस सिंहदेव (बाबा) 25 मई को कुसमुंडा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र की पार्षद गीता गभेल के विकास नगर स्थित आवास में भेंट मुलाकात कार्यकम में शामिल हुए। आवास में पार्षद और क्षेत्रवासियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। करीब आधे घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी से परिचय लेते हुए क्षेत्र व जिले से जुड़ी जन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला इमली छापर कुचेना पहुंचा जहां उन्होंने कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बसन्त चंद्रा के निवास स्थान पहुंचे जहां उनके परिजनों समेत कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। जिसके पश्चात वे आगे घुड़देवा बांकी मोंगरा की ओर रवाना हुए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश परसाई, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सपना चौहान, यशवंत चौहान, मेहल चौहान, महिला जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रभा तंवर, पूर्व सेवा दल अध्यक्ष ममता अग्रवाल, भैरोताल की पूर्व पार्षद सूरती कुलदीप, जिला सचिव सावित्री विश्वकर्मा,पूर्व एल्डरमैन परमानंद सिंह, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, बांकी मोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद, नेता प्रतिपक्ष मधुसुदन दास, कोरबा यूथ अध्यक्ष दीपक वर्मा, कुसमुंडा वार्ड अध्यक्ष रविश यादव, रजनी श्रीवास, संभवी डहरीया, ग्रामीण महामंत्री भुनेश्वरी दास, झल कुंवर,मेवा राम, ललिता यादव, राजू चंद्रा, जमील खान, सतनामी समाज के कुसमुंडा अध्यक्ष वीरेंद्र टंडन, शांति यादव, सुनीता यादव, देव आशीष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अपने चहेते नेता को अपने पास पाकर सभी के चेहरों पर खुशी की लहर थी। श्री सिंह देव अक्सर प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह से दौरे करते हैं और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर जमीनी स्तर पर समस्याओं और क्रियाकलापों की समीक्षा करते है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026