नशीली कैप्सूल के अवैध सौदागारों के विरूद्ध कुसमुंडा पुलिस एव सायबर टीम की सख्त कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबायुवाओं में बढ़ते नशीले कैप्सूल के चलन की रोकथाम के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, बावजूद इसके इस नशे के अवैध कारोबार में युवा धंसते चले जा रहे है,इन नशीली दवाओं का सेवन और बिक्री दोनो ही युवाओं और समाज के लिए बेहद ही घातक है, ऐसे ही नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर  नकेल कसने जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है,जिस मामले की पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है,जिसके अनुसार

Home Loan @ 7.45%

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू. उदय किरण (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली दवाओ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में कुसमुंडा पुलिस को दिनांक 27.03.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो युवक विकास नगर मेन रोड शिव मंदिर कुसमुंडा के पास एक हीरो एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल गाड़ी क्रमांक CG 12 BG 0914 में अवैध नशीली प्रतिबंधित दवाई रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक दरी श्री रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.) से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना कुसमुंडा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा एवं सायवर सेल प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर मुखबीर के बताये हुलियानुसार युवकों को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपना नाम सलमान अंसारी पिता उस्मान अंसारी उम्र 20 वर्ष सा. मदरसा के पास विकास नगर कुसमुंडा थाना कुसमुंडा कोरबा, मुकेश कुमार केवट पिता स्व. रामायण सिंह उम्र 27 वर्ष सा. बाकी 4 नंबर थाना बाकीमोगरा कोरबा का रहने वाला बताया जिसके पास एक मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स गाड़ी नंबर CG 12 BG 0914 के डिक्की मे एक पॉलिथीन मिला जिसकी तलाशी लेने पर Pyeevon spas Puls कंपनी का 90 स्ट्रीप 720 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल मिला। उक्त 90 स्ट्रीप 720 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के संबंध में युवकों को बिल प्रस्तुत नहीं कर पाने पर युवकों के विरुद्ध धारा- 22 एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी युवकों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *